फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज ने छठ पूजा के लिए दौड़ाईं स्पेशल पांच बसें

Sat, 25 Oct 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली के बाद अब छठ पूजा के लिए लखीमपुर डिपो ने यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। रोडवेज प्रशासन ने दिल्ली से गोरखपुर के लिए पांच बसों को लगाया है। अगर सवारियां बढ़ती हैं तो बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

दिवाली, भाईदूज त्योहार पर काफी लोगों का आना-जाना रहा। दिवाली के दो से तीन दिन पहले ही रोडवेज बसों में एकाएक सवारियां बढ़ गई थीं, जो दिवाली तक खूब रही। दिल्ली, हरिद्वार, हरियाणा, राजस्थान आदि जगहों पर काम करने वाले काफी लोग त्योहार मनाने घर पहुंचे थे। यात्रियों के आने-जाने से रोडवेज की खूब कमाई हुई।
छठ पूर्वांचल का त्योहार है। ऐसे में रोडवेज निगम ने दिल्ली से गोरखपुर के लिए विशेष बसों का संचालन शुरू कर दिया है। लखीमपुर डिपो प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि लखीमपुर से दिल्ली के लिए पांच बसों का संचालन किया जा रहा है, जो दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलाई जाएंगी। अगर सवारियां बढ़ती हैं तो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। इधर, रुद्रपुर, हरिद्वार आदि जगहों से भी लोग अपने-अपने घर छठ पूजा के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें