फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी में दिव्यांग ने की मासूम से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी। संसारपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवक ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

संसारपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुबह दस बजे उसकी पांच साल की बेटी, बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी गांव का एक 22 वर्षीय दिव्यांग युवक बच्ची को बिल्ली दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। इसके बाद काफी देर तक बच्ची घर नहीं आई तो उसकी मां तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंची। घर में आरोपी युवक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। मां के चिल्लाने पर युवक बच्ची को छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला ने पति और बेटी के साथ थाने में जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें