फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलबेहड़ में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरवल/महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव एक बाग में लगे पेड़ के नीचे से बरामद किया। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिपरा निवासी सुधाकर की पत्नी 30 वर्षीय रोशनी का शव बुधवार को घर से 100 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इसी थाना क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। शरीर और गले में गंभीर चोट के निशान पड़े होने की बात कहकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। आठ साल पहले महिला की शादी हुई थी। दंपती के कोई बच्चा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह दलबल समेत मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने हंगामा करते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उधर, मौका पाकर मृतका के पति समेत ससुरालीजन घर से गायब हो गए हैं। पुलिस ने मायके पक्ष को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से तंग महिला के अवसाद में आकर खुदकुशी करने का मामला लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें