फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर वृद्धजन आज से करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव में दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के मतदाता बृहस्पतिवार से मतदान करेंगे। सभी आरओ को मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन दिव्यांगोेंऔर वृद्धजज ने आवेदन किया है, उनके घर पर पोलिंग पार्टी जाकर पोस्टल बैलट से मतदान कराएगी।
विज्ञापन

जनपद में करीब 21 हजार दिव्यांग और दो हजार मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। पहली बार निर्वाचन आयोग ने इन्हें घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इच्छुक लोगों को अपने क्षेत्र के आरओ के पास आवेदन करना था, जिस अवधि में करीब 500 दिव्यांगों व 80 से अधिक आयु वाले बुजुर्ग ने घर से मतदान करने की मांग की थी। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि 17 से 19 फरवरी 2022 तक मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलट से मतदान कराएंगी। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित तहसील के आरओ करेंगे।
कास्ता क्षेत्र में 55 दिव्यांग देंगे पोस्टल बैलेट से वोट
मितौली। कस्ता विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार से दिव्यांगों और 80 प्लस उम्र वालों का पोस्टल बैलट मतदान शुरू होगा। इस अभियान के लिए करीब आधा दर्जन टीमें लगाई गई हैं। तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया कि कस्ता विधानसभा में कुल 55 दिव्यांग व 80 प्लस उम्र के मतदाताओं के वोट पोस्टल बैलट से पड़ने हैं। यह वह मतदाता हैं, जिन्होंने फार्म 12 डी भरकर घर पर ही मतदान करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन

बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि 18 फरवरी से कस्ता विधानसभा में पोस्टल बैलट से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए छह टीमें लगाई गई है। जिसमें बेहजम व पसगवां की एक-एक टीम व मितौली ब्लॉक की चार टीमें लगाई गई है। मतदान प्रकिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पोस्टल बैलट मतदान की सूचना राजनीतिक पार्टियों के लोगों को भी दी गई है। वह लोग भी मौके पर पहुंच कर मतदान प्रक्रिया से रूबरू हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें