फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक पीड़िता ने विधायक से लगाई न्याय की गुहार

Thu, 20 Apr 2017 11:53 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी के छह माह बाद ही पति ने दे दिया था तलाक

 शादी के छह महीने बाद ही पति के तलाक देने के बाद पीड़ित महिला चार साल से दर दर की ठोकरें खाती घूम रही है। बृहस्पतिवार को वह क्षेत्रीय विधायक बालाप्रसाद अवस्थी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। उसने आप बीती विधायक को बताई।
ईसानगर के मजरा नरगड़ा निवासी सगीर ने अपनी बेटी तबस्सुम का निकाह पांच साल पहले लहरपुर थाना क्षेत्र के लघुचा बैरागढ़ निवासी जब्बार के पुत्र कल्लन के साथ की थी। शादी के तीन महीने बाद ही कल्लन तबस्सुम के साथ बुरा बर्ताव करने के साथ दहेज की मांग करने लगा। तब्बसुम के मुताबिक कल्लन दहेज में मोटरसाइकिल और लखीमपुर में मकान बनवाने का दबाव बनाने लगा। खराब माली हालत के चलते उसके पिता सगीर ने यह देने में असमर्थता जाहिर की। इसी बीच कल्लन ने तबस्सुम को उसको मायके वापस भेज दिया। इसके बाद कल्लन ने तबस्सुम को तलाक दे दिया। 
विज्ञापन

तलाक बाद से तबस्सुम अपने मायके नरगड़ा में रह रही है मोदी सरकार की तीन तलाक के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुवार को उसने क्षेत्रीय विधायक बाला प्रसाद अवस्थी को अपनी विपदा सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान तबस्सुम ने बताया कि न्यायालय में उसने हर्जा खर्चा का मुकदमा दायर किया है लेकिन उसमें चार साल बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने के कारण वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। 
विज्ञापन

तबस्सुम का कहना है कि तलाक पीड़ित महिला का क्या दर्द होता है यह वही जान सकती है। बिना संतान के तलाकशुदा जीवन व्यतीत कर रही है। बाला प्रसाद अवस्थी ने कहा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार तक तबस्सुम की बात रखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें