फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महाशिवरात्रि पर डायवर्जन आदेश धरा रह गया, शहर जाम से जूझता रहा

Sun, 15 Feb 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हमदर्द तिराहे से मेन रोड की ओर जाते ई रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि पर शिव बरात को लेकर जारी ट्रैफिक डायवर्जन आदेश का जमीनी स्तर पर असर नहीं दिखा। निर्धारित समय में प्रतिबंध लागू होने के बावजूद कई प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन चलते रहे, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आदेश के तहत गढ़ी रोड, संकटा देवी चौराहा, एलआरपी चौराहा, बिलौली हाल तिराहा, अस्पताल रोड तिराहा, हीरालाल धर्मशाला, सदर चौराहा, मिश्राना चौराहा और इमली तिराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित या डायवर्ट किया जाना था।
धर्मशाला चौराहे से सदर चौराहा मार्ग पर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात रही, जबकि सदर चौराहे पर भी यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद अन्य मार्गों पर प्रतिबंध का प्रभाव सीमित रहा और संकरे रास्तों पर यातायात बाधित होता रहा।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, रविवार को दोपहर 2 से रात 12 बजे तक ई-रिक्शा और चार पहिया छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन पर कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद दोपहर बाद भी अधिकांश सड़कों पर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन बेधड़क दौड़ते रहे, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनती रही।
धर्मशाला चौराहे से सदर चौराहा जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर तैनाती की थी। सदर चौराहे पर भी पुलिस बल मौजूद रहा और वहां वाहनों को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन अन्य मार्गों पर आदेश का असर नजर नहीं आया। कई जगहों पर ई-रिक्शा चालकों को रोकने में पुलिस नाकाम दिखी। परिणाम स्वरूप संकरे रास्तों पर जाम की स्थिति बनती रही और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर निवासी मोनू अरोरा व विमल राज ने बताया कि हर रोज ही जाम से जूझना होता है। रविवार को शिव बरात के दाैरान कुछ ही जगहों पर पुलिस के जवान दिखे।

हमदर्द तिराहे से मेन रोड की ओर जाते ई रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें