फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फार्मर आईडी में खराब प्रगति पर कर्मचारियों को नोटिस

Sun, 15 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फार्मर आईडी बनाने की धीमी प्रगति के चलते जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई है। एक जनवरी, 2026 से चल रहे अभियान में लखीमपुर को 74वीं रैंक मिली है। खराब प्रदर्शन के कारण पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब साढ़े छह लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जानी है। अब तक 4.25 लाख किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि लगभग 2.10 लाख किसानों का पंजीकरण शेष है।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि नोटिस प्राप्त कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर साक्ष्य सहित जवाब देना होगा। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने या 16 फरवरी से प्रतिदिन 10 से कम फार्मर आईडी बनाए जाने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें