फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आवारा कुत्तों से सुरक्षित नहीं जिला महिला अस्पताल

Fri, 02 Jan 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में रैन बसेरा में टहलता बेसहारा कुत्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज सहित सरकारी अस्पतालों के परिसर को आवारा कुत्तों से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) की उपलब्धता पर जोर दिया है। जिले में पड़ताल के दौरान अस्पतालों में एआरवी की उपलब्धता तो मिली लेकिन परिसर में आवारा कुत्ते जरूर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के जिला महिला अस्पताल में बेसहारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। यह कुत्ते अस्पताल परिसर के साथ ही वार्ड, अस्थायी रैन बसेरा तक घूमते हुए नजर आए। पड़ताल के दौरान भी यह कुत्ते अस्पताल में आराम फरमाते व घूमते नजर आए। इनको रोकने के लिए लगे गार्ड भी अस्पताल परिसर को इन कुत्तों से मुक्त नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि, जिला महिला अस्पताल में एआरवी की करीब छह सौ डोज की उपलब्धता मिली। जिला अस्पताल में भी पर्याप्त मात्रा में एआरबी के स्टॉक होने का दावा किया गया।
-
कुत्तों ने पड्डे को उतारा मौत के घाट

लखीमपुर। मितौली तहसील के औरंगाबाद में इन दोनों कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार रात कुत्तों के एक झुंड ने भैंसे के पड्डे को मार डाला। गांव के सुखपाल उर्फ मुन्ना ने बताया कि रात करीब 12 बजे पड्डे के चीखने की आवाज आई तो वह बाहर निकले। देखा कि कुत्तों का एक झुंड पड्डे को नोच रहा था। डंडा फटकारकर कुत्तों को भगाया तब तक पड्डे की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन

-
इन सीएचसी पर है इतनी डोज
पलिया :: 300
मोहम्मदी :: 150
गोला :: 500
मितौली :: 660
बिजुआ :: 500
बेहजम :: 180
फूलबेहड़ :: 150
धौरहरा :: 855
निघासन :: 200
फरधान :: 600
-
इस मौसम में कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। इसलिए वह हमला कर रहे हैं। बच्चों को बेसहारा व पालतू कुत्तों से दूर रखें। साथ ही पालतू कुत्तों का समय-समय पर टीकाकरण कराते रहें।
डॉ. दिनेश सचान, सीवीओ
-
बेसहारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा जा रहा है। नगर पालिका को आवारा पशुओं को पकड़ना चाहिए, ताकि ऐसे पशु अस्पताल में न दाखिल हो।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
-
दिसंबर में इतने लोगों को लगी एआरवी
जिला अस्पताल :: 1453
जिला महिला अस्पताल :: 200

-
शहर में बेसहारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए टेंडर हो गया है। जल्द ही ऐसे कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पशु चिकित्सकों की मदद से उनका बधियाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


-संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका, लखीमपुर

जिला महिला अस्पताल में रैन बसेरा में टहलता बेसहारा कुत्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें