जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। चार जनवरी को नाम वापसी की तिथि की गई है, जबकि सात जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नामांकन कलक्ट्रेट में होगा, इसके लिए बैरीकेडिंग कराई गई है। बता दें कि अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी बंशीधर राज ने ही दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा है। अन्य पार्टियों की ओर से न तो कोई प्रत्याशी घोषित किया गया है और न ही किसी अन्य ने नामांकन पत्र खरीदा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी बंशीधर राज का इकलौता नामांकन ही दाखिल हो सकेगा। अगर ऐसा हुआ तो सपा प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो जाएगा।