फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार : महिला बंदियों को निरोगी रहने के लिए कराया योग

विज्ञापन
जेल में योग करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार की महिला बंदियों को निरोगी रहने के लिए बृहस्पतिवार को हाइम योग संस्था ने कारागार में शिविर लगाया। योग प्रशिक्षिका नूपुर गुप्ता एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की छात्रा प्रगति बरनवाल ने महिला बंदियों को सूक्ष्म व्यायाम क्रियाओं के साथ योग का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल ने शारीरिक एवं मानसिक शांति के लिए विचारों को सकारात्मक बनाने में योगाभ्यास के योगदान के संबंध पर चर्चा कर स्वास्थ्य संवर्धन के लिए रोजाना योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। नूपुर गुप्ता ने जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को आयुष कवच ऐप की जानकारी देकर आठवें अंतर राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की। डिप्टी जेलर सुषमा शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य संवर्धन के लिए सबसे उपयुक्त विद्या योग ही है। शिविर में जेल की कर्मचारियों सहित महिला बंदी शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें