फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेंशनर्स विश्राम कक्ष को डबल लॉक बनाने पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम को संबो​धित वरिष्ठ कोषा​धिकारी को ज्ञापप सौंपते हुए। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था शाखा लखीमपुर ने शनिवार को डीएम को संबोधित वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित कुमार राय को ज्ञापन सौंपकर जिला कोषागार परिसर स्थित पेंशनर्स विश्राम कक्ष को बार-बार डबल लॉक के रूप में इस्तेमाल करने आपत्ति जताई। पेंशनर्स की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम कक्ष को मुक्त कराने और भविष्य में उसका अन्य कार्यों के उपयोग न किए जाने की मांग है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष डॉ. ओपी श्रीवास्तव और महामंत्री नरेश चंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रधान अरविंद वर्मा सहित पदाधिकारियों ने कहा है कि जिला कोषागार परिसर में शासन से पुरुष व महिला पेंशनर्स के लिए अलग-अलग विश्राम कक्ष बनाए गए हैं।
इन कक्षों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले पेंशनर्स को राहत मिलती है, लेकिन समय-समय पर जिला प्रशासन की ओर से इन विश्राम कक्षों का उपयोग परीक्षा सामग्री रखने के लिए डबल लॉक के रूप में किया जाता है। इससे पेंशनर्स भवन कई दिनों तक बंद रहता है और पेंशनर्स को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पहले भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, तो उस दौरान तत्कालीन डीएम ने उस समय वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि भविष्य में पेंशनर्स विश्राम कक्ष का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए नहीं किया जाए। बावजूद इसके दोबारा परीक्षा सामग्री रखे जाने के कारण वही स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें