बिजुआ। भीरा नगर पंचायत में नाली सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच पत्थर हटाने को लेकर वाद-विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सफाई कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए नाली सफाई का काम बंद कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे वहां नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच कर अधिशाषी अधिकारी राजेश चौधरी की मौजूदगी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भीरा एसओ सुनील कुमार मलिक ने बताया, कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। सफाई कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। संवाद