फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से लापता सफाईकर्मी के विरूद्घ होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिन में उपस्थित होने को कहा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकरा का निलंबित सफाईकर्मी सात साल से लापता है। इस संबंध में डीपीआरओ द्वारा कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। इस अवधि के दौरान कोई जवाब न दिए जाने के बाद डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने सफाईकर्मी को अंतिम नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सफाईकर्मी के विरुद्घ बर्खास्तगी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
ग्राम पंचायत कुकरा में तैनात सफाईकर्मी अरुण कुमार को एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने 30 सितंबर 2016 को निलंबित कर दिया था। निलंबन अवधि में उपस्थिति देने के लिए कुंभी गोला ब्लॉक से संबद्ध किया गया था। साथ ही मामले में कुंभी गोला के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित किया गया था। निलंबित होने के बाद सफाईकर्मी उपस्थिति देने कुंभी गोला ब्लॉक में नहीं पहुंचा तो 25 सितंबर 2019 को डीपीआरओ द्वारा नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सफाईकर्मी के उपस्थित न होने पर जांच अधिकारी ने उसके घर पर जाकर पूछताछ की तो सफाईकर्मी की पत्नी पूजा देवी और पिता राजकुमार ने बताया कि वह 30 जून 2016 से लापता है। इस कारण जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि लापता सफाईकर्मी को अंतिम नोटिस/ विज्ञप्ति के माध्यम से 15 दिन के अंदर जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का अवसर दिया गया है। इसके बाद सफाईकर्मी के विरुद्घ बर्खास्तगी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें