फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 1200 से अधिक वोट वाले बूथ के मतदाता काटकर बनेंगे 380 नए बूथ

Sun, 23 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आगामी चुनाव में बूथों की संख्या बढ़ जाएगी। जनपद में 1200 से अधिक बूथ वाले वोटों को कम कर 380 नए बूथ बनाए जाएंगे। जिले में मौजूदा 2903 बूथ हैं। 380 नए बूथ जुड़ने पर इनकी संख्या 3283 हो जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों के तहत जनपद में मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) के संभाजन और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अब 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर जनपद के 380 नए मतदेय स्थल बढ़ाए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर सभी राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति के बाद ही मोहर लगेगी।
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के बाद यह सामने आया कि कई स्थानों पर मतदाताओं की संख्या मानक 1200 से अधिक हो गई है, जिससे वोटिंग के दिन अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारें लगती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें