फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हरदोई गईं रोडवेज की 108 बसें, यात्रियों की राह हुई मुश्किल

Wed, 29 Apr 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला डिपो से हरदोई के लिए रवाना होती रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। हरदोई में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए खीरी से 108 रोडवेज बसें भेजी गई हैं। बसें मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच रवाना हुईं। एक साथ बड़ी संख्या में बसें कम होने से कई मार्गों पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो से 8 और गोला डिपो से 100 बसें कार्यक्रम के लिए भेजी गईं। गोला डिपो में कुल 126 बसें हैं, जिनमें से 100 भेजे जाने से कई मार्ग लगभग खाली हो गए। दिल्ली मार्ग पर रोजाना 15 बसों के स्थान पर अब केवल चार बसें संचालित होंगी, जबकि हरिद्वार मार्ग की तीनों बसें फिलहाल बंद रहेंगी।
28 से 29 अप्रैल तक हरिद्वार सहित कई मार्गों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। डिपो के पास अब 4 एसी, 24 निगम और 36 अनुबंधित बसें बची हैं, जिन्हें अधिक सवारी वाले मार्गों पर लगाया जाएगा। एआरएम गीता सिंह ने बताया कि सभी बसें 30 अप्रैल की सुबह तक वापस आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें