फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: औचक निरीक्षण में मिली गंदगी, दो सफाई कर्मी निलंबित

Wed, 29 Apr 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। काम में लापरवाही बरतने पर दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर फूलबेहड़ ब्लाॅक में संबद्ध किया गया है। डीपीआरओ विशाल सिंह की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चल रहा है, जिसके तहत गांवों में साफ-सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दी गई है। कार्यों की हकीकत जानने के लिए चार अप्रैल को बिजुआ ब्लाॅक के रायपुर और मालपुर गांव का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मालपुर में सफाई कर्मचारी इरफान और रायपुर में इफराक ड्यूटी के बजाय टहलते मिले, जबकि गांवों में गंदगी पाई गई। दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जवाब न मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर फूलबेहड़ ब्लाॅक में संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें