फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीआईओएस को नहीं था विभागीय कार्यों का पता, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। अधूरे कार्यों पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने डीआईओएस से उनकी योजनाओं के संबंध में जानकारी चाही, लेकिन वह ठीक से नहीं बता सके। डीएम ने कहा कि खुद के विभाग के कार्यों की जानकारी नहीं है। डीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण कार्य की प्रगति खराब होने पर डीएम ने प्रशासकीय विभाग के उत्तरदायी अधिकारी का स्पष्टीकरण कर वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह कम से कम दो निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करें।
चेतावनी दी कि प्रशासकीय विभाग का दायित्व होगा कि सभी समस्याओं का अपने स्तर से निराकरण कराएं। डीएम ने कार्यदायी संस्था से कहा कि जहां पुल और पुलिया निर्माणाधीन हैं, उनमें पर्याप्त सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए, ताकि कोई घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें