फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना 

Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dharna - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को भेजा 15 सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष लवकुश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जिले के कई शिक्षक शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर इकठ्ठा हुए और धरना देकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन की ओर से शिक्षकों की मांगों की ओर कोई ध्यान नही दिया है, जिससे उनमें आक्रोश है। शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय बैंक खाते से दिए जाने, एलटी ग्रेड में पदोन्नति का कोटा 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को विनियमित कर उन्हेें पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिया जाए एवं अरबी, फारसी व मदरसों में कार्यरत शिक्षकों को भी माध्यमिक विद्यालयों की भांति सेवा सुरक्षा व अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष लवकुुश कुुमार के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 15 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस डा.ओपी गुप्ता को सौंपा। इस दौरान दर्शन कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, अखिलेश्वर कैथवार, राजेेंद्र भार्गव, अनिल कुमार अस्थाना, कृष्ण बिहारी अवस्थी, देशराज सिंह, अभय जायसवाल,  राम बहादुर गौड़ सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें