फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से तीन बच्चों की मौंत, कई भर्ती

Wed, 10 May 2017 11:36 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
डाय‌‌रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को डायरिया पीड़ित भर्ती हुए जुड़वा बच्चे


भीषण गर्मी के कारण डायरिया का प्रकोप बच्चों पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना डायरिया पीड़ित बच्चे भर्ती हो रहे हैं। बुधवार को डायरिया पीड़ित तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई भर्ती बच्चों का इलाज चल रहा है।  वहीं हालत बिगड़ने पर कई बच्चे लखनऊ रेफर हो चुके हैं।
खीरी कस्बा क्षेत्र निवासी लवकुश ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री पार्वती, ईसानगर निवासी संजय ने एक साल के पुत्र सुमित और सदर ब्लॉक के गांव रायपुर निवासी ब्रजमोहन ने अपनी 11 माह की बेटी गोमती को डायरिया होने पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था। इन तीनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दुलही निवासी पटवारी ने अपने आठ साल के बेटे दीपू और ईसानगर कस्बा निवासी ब्रजमोहन ने अपने डेढ़ माह के जुड़वा बच्चों को डायरिया होने पर बुधवार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया है, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
ऐसे करें डायरिया से बचाव
1. बच्चे को लेकर धूप में ना निकले,
2. बच्चों को बाहर की चीजों ना खाने दें.
3. धूप में यदि जरूरी हो तो बच्चे को पूरा ढ़क कर ही निकाले,
4. छह माह से अधिक के बच्चों को दस्त आने पर ओआरएस का घोल दें,
5. दस्त, उल्टी की शिकायत होने पर सरकारी अस्पताल में दिखाएं,

वर्जन
धूप काफी तेज निकल रही है। ऐसे में बच्चों का खास ख्याल रखें, बच्चों को घर से बाहर निकलाने में परहेज करें। उल्ट दस्त की शिकायत होने पर बगैर देर किए सरकारी अस्पताल लाएं।
डॉ. आईबी त्रिपाठी, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें