पशु चिकित्सक ने ब्लेड वाले तार न लगाने की अपील
बेलरायां खीरी। खेतों में लगे ब्लेड वाले तारों से घायल हो रहे पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। सिंगाही स्थित पशु चिकित्सालय के डॉक्टर ने इस पर चिंता जाहिर की और किसानों ने खेतों में ब्लेड वाले तार न लगाने की अपील की है।
कस्बा सिंगाही स्थित पशु अस्पताल के डॉ. एके वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन ब्लेड वाले तारों से घायल होकर तीन-चार पशु प्रतिदिन अस्पताल आ रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान खुले में घूम रहे गौवंशीय पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए ब्लेड वाले तारों को खेत मे न लगाएं। उन्होंने ब्लेड के स्थान पर कटीले तारों को लगाए जाने पर जोर दिया।