फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड रोटरी महोत्सव शुरू

Sun, 20 Dec 2015 11:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांगों की सहायता के लिए रोटरी क्लब सेंट्रल के तत्वावधान में आयोजित डायमंड रोटरी महोत्सव का भव्य उद्घाटन रोटरी क्लब के मंडल पदाधिकारी डॉ. अजय आगा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किए मंच का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। बाद में रोटरी के पदाधिकारियों के साथ मेले में लगे कई उत्पादों और खानपान के स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में आयोजित डायमंड रोटरी महोत्सव में कई उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं। यहां अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए डॉ. अजय आगा ने कहा कि रोटरी क्लब अपने सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। रोटरी क्लब इस महोत्सव का आयोजन विकलांगों की सहायता के लिए किया जा रहा है। मेले से होने वाली आय से विकलांगों को बैसाखी, ट्राईसाइकिल और सुनने की मशीनें आदि प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सहायता कूपन में से लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक मंच से नृत्य, गायन और नाटक आदि का मंचन किया गया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने और भ्रमण के समय बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। उद्घाटन समारोह में जसमीत सिंह अजमानी, मुकेश सक्सेना, महिपाल जैन, राजेश सक्सेना और मनमीत सिंह राना के अलावा इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें