फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोगों को जल्द ही जिला मुख्यालय पर डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। पीड़ितों को डायलिसिस कराने के लिए लखनऊ दौड़ नहीं लगानी होगी। इसके लिए टीबी अस्पताल के पास इसका निर्माण शुरू हो गया है। अगर, सबकुछ ठीक रहा तो साल के अंत में डायलिसिस यूनिट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि डायलिसिस एक रक्त शोधन प्रक्रिया है। इसे तब अपनाया जाता है जब किसी के गुर्दे काम करना बंद कर देते हैं। गुर्दे का काम रक्त की सफाई करना है। इसके लिए इसमें लाखों फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफरोंस कहते हैं। गुर्दे की सफाई सिस्टम के कारण ही शरीर से हानिकारक तत्व पेशाब के रास्ते बाहर निकलते हैं। मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि अन्य बीमारियों के कारण जब गुर्दे काम करना बंद कर देते हैं। तब डायलिसिस की जरूरत होती है। जिले में इसकी सुविधा न होने के कारण मरीजों को लखनऊ जाना पड़ता था। मगर, अब इसके बन जाने से लोगों को जिले में ही डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। उधर, कार्यदायी संस्था के एई सुशील वर्मा ने बताया कि जिला क्षय रोग अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की ओर से इसके लिए 57 लाख का बजट निर्धारित है। फिलहाल, अभी 50 प्रतिशत धनराशि स्वीकृत हुई है। यदि बजट समय से मिला तो डायलिसिस सेंटर छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें