फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला हितों पर संवाद को मिलेगा नया मंच

Mon, 18 May 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला सशक्तीकरण और नीति निर्माण के क्षेत्र में संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नेशनल कमीशन फॉर वूमेन की ओर से श्रीनगर में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी शामिल हुईं। कार्यक्रम में देशभर के राज्य महिला आयोगों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य और सदस्य सचिव भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

सुजीता ने कहा कि शक्ति संवाद जैसे मंच राज्यों के बीच अनुभव साझा करने का सशक्त माध्यम हैं। इससे महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नई नीतियों और बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त अनुभवों को अपने राज्य में लागू कर महिलाओं के हित में और प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे। उनके अनुसार, केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर योजना, महिला हेल्पलाइन और उज्ज्वला योजना जैसी पहल महिला सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें