फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात 100 डायल का प्रशिक्षण आज से

Sat, 05 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
21 दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे 207 सिपाही 
विज्ञापन

छह प्रशिक्षक सिखाएंगे काम करने के गुर 
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट यातायात 100 डायल परियोजना का प्रशिक्षण छह नवंबर को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू होगा। प्रशिक्षण में जिले के 207 सिपाही शामिल होंगे, जिन्हें लखनऊ से आए छह प्रशिक्षक इस परियोजना के तहत काम करने के तौर तरीके बताएंगे। नोडल अफसर एएसपी ने प्रशिक्षण की सारी तैयारियां पूरी होेने का दावा किया है।  
विज्ञापन

एंबुलेंस 108 की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिलों में यातायात डायल 100 परियोजना लागू की गई है। तीसरे चरण में शामिल किए गए खीरी जिले में इसकी शुरुआत 15 नवंबर 16 को होने की संभावना है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट यातायात डायल 100 परियोजना में जिले के हेड कांस्टेबल समेत 207 सिपाही शामिल होंगे। परियोजना लागू होने पर 100 नंबर पर डायल करते ही पुलिस आप तक पहुंचेगी। इसके लिए शासन ने खीरी जिले के लिए आठ इनोवा और 58 बोलेरो स्वीकृत की हैं, हालांकि यह वाहन अभी जिले को नहीं मिल सके हैं। थानों समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात हेड कांस्टेबल समेत 207 सिपाहियों को यातायात डायल 100 में स्थानांतरित किया गया है। नोडल अफसर एएसपी दीपेेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि स्थानांतरित सिपाहियों का प्रशिक्षण तीन नवंबर से होना था, लेकिन मुख्यमंत्री के विकास रथ यात्रा में ड्यूटी लगी होने के कारण इसे बढ़ाकर छह नवंबर किया गया था। लखनऊ से आए छह प्रशिक्षक जीआईसी में 207 सिपाहियों को छह नवंबर से 21 दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें