धनगढ़ी में हुई अपराध अनुसंधान गोष्ठी में उपस्थित मुख्यमंत्री और अधिकारीगण। स्रोत: सोशल मीडिया
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम प्रदेश की अस्थायी राजधानी धनगढ़ी में प्रदेश स्तरीय अपराध अनुसंधान समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने इसका उद्घाटन किया।
नेपाल में आयोजित छठी प्रदेश स्तरीय समीक्षा गोष्ठी में सुदूरपश्चिम प्रदेश के नौ जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध अनुसंधान प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना तथा वर्तमान चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति तैयार करना रहा।
गोष्ठी में विशेष रूप से सीमावर्ती कैलाली और कंचनपुर जिलों में बढ़ते मादक पदार्थों के मामलों तथा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में वरिष्ठ एसएसपी दीपेंद्र शाही, ट्रैफिक एसपी नवराज कार्की सहित कैलाली, कंचनपुर और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।