फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र खुले, पहले दिन नहीं खुला खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद के लिए मंगलवार को कुछ जगहों पर क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन पहला दिन होने के कारण केंद्रों पर व्यवस्थाएं अपडेट की जाती रहीं। कुल 115 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। पहले दिन करीब 40 फीसदी ही क्रय केंद्र खोले जा सके। शाम तक किसी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। जबकि आढ़तों पर धान की आवक शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राजापुर मंडी में चार क्रय केंद्र खोले जाने हैं, लेकिन यहां पर दो केंद्र ही खोले गए हैं। मार्केटिंग और पीसीयू ने एक-एक केंद्र खोला है। पहले दिन किसी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। हालांकि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता मंडी में खुले क्रय केंद्रों की जांच करने पहुंचे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि मंडी में आने वाले धान में नमी अधिक है। उन्होंने कहा कि बारिप होने से धान की फसल पकने में कुछ दिन की देरी होगी। इसलिए करीब एक सप्ताह बाद ही धान की आवक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले धान को रिजेक्ट करने का कारण और किसान का नाम पता रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें