लखीमपुर खीरी। उल्टी, दस्त और बुखार का प्रकोप लखीमपुर में नहीं थम रहा है। इससे पीड़ित बच्चे रोजाना चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हो रहे हैं। पिछले दो दिन में उल्टी दस्त से पीड़ित दो और बुखार पीड़ित सात बच्चे भर्ती हुए। इन सबका इलाज चल रहा है।
बुखार आने पर फूलबेहड़ निवासी रामसेवक छह साल के पुत्र कौशल, सिकंद्राबाद निवासी उमर मोहम्मद पांच साल की पुत्री अक्षरा, लहरपुर निवासी हीरालाल दो साल की पुत्री डॉली, मौलवीगंज निवासी मोयूब खान एक साल के पुत्र आरिफ, धौरहरा निवासी सुमित पांच माह के पुत्र अर्पित, रामनगर निवासी शोभित अवस्थी दो साल के पुत्र अनमोल, छाउछ निवासी इसरत कादिर पांच साल की पुत्री उसमा एवं उल्टी दस्त आने पर तिकोनिया निवासी रोशनलाल छह साल की पुत्री राधिका एवं राजगढ निवासी इदलीश दो साल की पुत्री सिमरन को लेकर जिला अस्प्ताल आए। इनकी हालत सीरियस होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।