फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवनियुक्त आरक्षियों को डीजीपी के निर्देश बताए

Sun, 22 Jun 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली में एक माह के लिए सामान्य प्रशिक्षण प्राप्त करने आए नवनियुक्त आरक्षियों को प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडे ने परेड कराई। उन्हें डीजीपी के निर्देशों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए आरक्षित किए गए दरोगा व मुख्य आरक्षी उन्हें पुलिसिंग के परंपरागत मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान, संवाद कौशल और नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार इत्यादि तमाम विषयों के बारे में बताएंगे। इस दौरान इंस्पेक्टर ने प्रशिक्षु आरक्षियों से कहा कि सोशल मीडिया संवाद का एक सशक्त माध्यम है, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर किसी भी प्रकार की क्रिया-प्रतिक्रिया व रील आदि बनाकर अपलोड नहीं करना है। यहां प्रशिक्षुओं को मीडिया पॉलिसी के बारे में भी बताया। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए आरक्षित किए गए एसआई शुभम कुमार और मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें