फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भक्ति, जलाभिषेक और जयघोष... शिवमय रहा पहला सोमवार

Mon, 03 Aug 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाबा लिलौटीनाथ के दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सावन के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल-फूल और मिष्ठान अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे दिनभर विभिन्न मार्गों से गुजरते रहे। शहर के भुईफोरवानाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखते हुए लाइन में रहकर दर्शन करने की अपील करते रहे, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रही।
शहर के जंगलीनाथ मंदिर, लिलौटीनाथ मंदिर और ओयल स्थित मेढ़क मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ममरी क्षेत्र के गांव अहमदनगर स्थित बाबा क्लेश हरण के प्राचीन मंदिर में क्षेत्र और दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और प्रसाद अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मेले में बेलपत्र, मिष्ठान, खेल-खिलौने और हौजरी की दुकानें भी सजी रहीं।
विज्ञापन

कठिना नदी के तट पर स्थित पौराणिक बाबा कष्टहरण धाम मंदिर में पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने भंडारे का शुभारंभ कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूर्व प्रधान मितौली दिनेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मैगलगंज आलोक शुक्ल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेंदुआ हरिशंकर, नत्थू सिंह, रामकुमार सिंह, सुरेश राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महेवागंज स्थित प्राचीन बाबा लिलौटीनाथ मंदिर और फूलबेहड़ में शारदा तटबंध स्थित गुप्तिनाथ मंदिर में कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। सैकड़ों कांवड़ियों ने भी पहुंचकर फल, फूल, भांग, धतूरा, बेलपत्र, अक्षत और मिष्ठान अर्पित कर जलाभिषेक किया।
निघासन क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मंदिर, दुर्गा मंदिर, पढ़ुआ के औघड़ बाबा मंदिर, लखाही के जंगलीनाथ मंदिर, रकेहटी के बुढ़वा बाबा मंदिर, सरयू घाट स्थित मोटे बाबा मंदिर और सिंगाही के सिद्ध बाबा मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
खमरिया में ऐरा पुल के निकट स्थित प्रसिद्ध जंगलीनाथ मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
उधर, गोला गोकर्णनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे दिनभर हाईवे मार्ग से गुजरते रहे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमते हुए बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष लगाते आगे बढ़ते रहे। अधिकांश कांवड़िये नंगे पैर कांवड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी शामिल रहीं। हाईवे पर जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे और श्रद्धालुओं की कतारें नजर आईं, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा।
पलियाकलां में श्रावण मास के प्रथम सोमवार शिवभक्त कांवड़ियों का एक जत्था पलिया-भीरा मार्ग से शारदा तटबंध पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के मंदिर के लिए प्रस्थान किया। पूरी यात्रा के दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालु झूमते-गाते उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

बाबा लिलौटीनाथ के दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा लिलौटीनाथ के दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा लिलौटीनाथ के दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा लिलौटीनाथ के दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें