फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में गिनाए गए विकास कार्य

विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूरे जिले में बुधवार को भाजपा ने सक्रिय सदस्यता सम्मेलनों का आयोजन किया। इसी कड़ी में लखीमपुर सदर विधानसभा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन सरस्वती पैलेस में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

यह सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा मोदी सरकार ने देश को आत्मरक्षा के तहत रक्षा उपकरणों, गोला बारूद का निर्माण किया, जिसका निर्यात लगभग 100 करोड़ पहुंच चुका है। मजबूत अर्थनीति के चलते भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक आधारित पार्टी है। भाजपा का चुनावी व संगठनात्मक विस्तार पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ होता है। आने वाले समय में सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। इसी के तहत सक्रिय सदस्य सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सम्मेलन के तीसरे में सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में खीरी जिले समेत सदर विधानसभा का जमकर विकास किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में तमाम विद्यालयों का नवीनीकरण किया गया। लालपुर में स्थापित खेल स्टेडियम में करोड़ों की लागत से तरणताल व हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। सदर चौराहे से अस्पताल मार्ग का चौड़ीकरण कर सुंदर लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके बाद यह कार्य हीरालाल धर्मशाला से आर्य कन्या चौराहे तक किया जाएगा।
लालपुर में 85 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा डॉक्टर, महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री किरण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, संतोष कुमारी, अभिषेक सिंह सोमू, रामजी दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्र, अरविंद गुप्ता, अशोक अवस्थी, संदीप वर्मा समेत बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें