फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव हत्याकांड : आरोपियों पर हो गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीती 10 मार्च को हुए अमोघ उर्फ देव सेठ की हत्या के मामले में परिजनों ने सोमवार को डीएम से मिलकर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व 14- ए की कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला सेठ कॉलोनी अर्जुनपुरवा निवासी भरत सेठ के पुत्र अमोघ उर्फ देव सेठ की मिश्राना चौकी से महज दस कदम की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों की गोली से दुकान का एक कर्मचारी घायल हुआ था। देव के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अनमोल पुरी बाला को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।
घटना के दो दिन बाद ही पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी थाना पढुआ के गांव दरेरी निवासी अनमोल पुरी उर्फ बाला के साथ ही शहर की सरवती देवी कॉलोनी निवासी शांतनु अवस्थी और थाना मितौली के गांव कैमीभूड़ निवासी उत्कर्ष सिंह को जेल भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस घटना में शामिल करीब आठ आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नाराज मृतक अमोघ उर्फ देव सेठ के परिजन सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिले और व्यथा बताई। परिजनों ने डीएम से मांग की कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों के गिरफ्तार न होने से उनकी और परिवार के लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ ही 14-ए की कार्रवाई करने की मांग की। वहीं हत्यारोपियों के परिजनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने, पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस मुहैय्या कराने और सुरक्षा को लेकर मांग की। डीएम ने परिवार को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें