फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के शेड्यूल से बिगड़ी दिनचर्या

Fri, 03 Apr 2015 12:14 AM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती के चालू शेड्यूल ने लोगों की दिनचर्या बदल कर रख दी है। खासकर रात में 11 बजे से चार बजे तक होने वाली कटौती और मच्छरों की भरमार से लोगों की नींद हराम हो गई है। वहीं सुबह के  समय बिजली कटौती होने से पेयजल की भी दिक्कत बढ़ती जा रही है। शहर में बिजली कटौती को लेकर जारी किए गए रोस्टर के मुताबिक रात 11 बजे से लेकर चार बजे तक की पांच घंटे बिजली कटौती की जानी है। वहीं सुबह के समय सात बजे से लेकर 11 बजे तक चार घंटे कटौती हो रही है। मौजूदा समय में लोगों को 15 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। लेकिन रात में कटौती के शेड्यूल से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली न होने पर मच्छरों का झुंड लोगों को सोने नहीं देते। वहीं सुबह के समय पानी न मिलने से भी लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है।
विज्ञापन


कैसे बदलता है बिजली सप्लाई का रोस्टर
शहर में बिजली सप्लाई के लिए 132 केवी छाउछ उपकेंद्र को मुरादाबाद से कोड से मिलता है, तभी सप्लाई बहाल हो पाती है। लेकिन इस पर लखनऊ स्थित सिस्टम कंट्रोल का पूरा नियंत्रण होता है। एक अधिकारी के मुताबिक सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर ही कटौती और सप्लाई का समय निर्धारित किया जाता है।  

अघोषित कटौती से और बढ़ी दिक्कत
व्यापारियों और लोगों का कहना है कि चालू रोस्टर के अलावा अघोषित बिजली कटौती से भी लोगों की दिक्कत बढ़ रही हैं। वहीं गर्मी में लोड बढ़ने के कारण बिजली उपकरण भी ओवरलोड होना शुरू हो गए हैं। इससे कई जगहों पर लाइन फाल्ट और ट्रांसफार्मरों की खराबी से भी लोगों को कई-कई घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से पेयजल सप्लाई भी गड़बड़ा जा रही है।
विज्ञापन


बिजली कटौती का रोस्टर सिस्टम कंट्रोल से तय होता है। स्थानीय व्यवस्था की जिम्मेदारी बिजली विभाग की होती है। हालांकि रात में होने वाली कटौती के रोस्टर में फेरबदल संबंधी कोई निर्देश नहीं आया है। इसी रोस्टर से बिजली सप्लाई की जानी है।
-मनोज पुष्कर, जेई

ट्रांसफार्मर फुंकने पर
फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
ममरी। कस्बे में रखा ट्रांसफार्मर कई बार फुंकने और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को लेकर यहां के तमाम ग्रामीणों ने प्रधान प्रमोद कुमार की अगुवाई में रोड जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही 250 केवीए ट्रांसफार्मर रखे जाने की मांग से संबंधित ज्ञापन मुख्य अभियंता को दिया।
मुख्य अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ममरी में लगभग 250 कनेक्शन मौजूद हैं, जबकि ट्रांसफार्मर मात्र 100 केवीए क्षमता का रखा जाता है जो अधिभार पड़ने पर एक हफ्ते में फुंक जाता है। हालत यह है कि महीने भर में छह ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। उन्होंने 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली सप्लाई शीघ्र बहाल कराने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रधान प्रमोद कुमार, जय नरायन, लतीफ, बाबूराम, प्रदीप यादव, मनोज, राकेश, मोहम्मद हुसेन, शंकरलाल, मधुरानी, विनोद आदि के हस्ताक्षर हैं।

फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग
बांकेगंज। मोहल्ला स्टेशनपुरवा में पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके चलते लोगाें को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे लोगाें में रोष व्याप्त है। लोगों ने बिजली अधिकारियों से कई बार शिकायत की। बावजूद इसके कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई। उपभोक्ता विपिन शर्मा, सतीश गोयल, अमित गोयल, उत्तम कुमार, अनिल टंडन, त्रिलोक सिंह, प्रेम सिंह, जतन सिंह, अनवर, दिलबाग सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें