फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: करोड़ों खर्च फिर भी शहर के लोगों को नहीं मिल पाया स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का लाभ

Thu, 04 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में तैयार किया गया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं व युवाओं के लिए 2.32 करोड़ रुपये खर्च कर स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स बनाया गया है, लेकिन दुर्भाग्य है कि समय सीमा के बाद भी शहर वासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ काम अधूरा व गड़बड़ होने के चलते इसका उद्घाटन अटका है। वहीं कुछ का कहना है कि उद्घाटन के लिए डिप्टी सीएम का समय नहीं मिल पा रहा। असल वजह क्या यह विभागीय अफसर स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का स्पोर्ट्स स्टेडियम शहर से सात किलोमीटर दूर गोला हाईवे पर लालपुर गांव में है। अधिक दूरी होने के चलते वहां पर बहुत कम ही लोग पहुंच पाते हैं। शहर में अब तक कोई ऐसी जगह नहीं थीं जहां शहरवासी टहल सकें, व्यायाम कर सकें, बच्चे झूले झूल सकें या मस्ती कर सकें। इसी उद्देश्य से शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान को चुना गया था। एमएलसी अनूप गुप्ता की निधि से 21 अक्तूबर 2023 को भूमि पूजन के बाद निर्माण का शुरू कराया गया, जो अगस्त 2025 तक काम पूरा होना था। तय समय निकल चुका, लेकिन अब तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चालू नहीं हो सका। जबकि अधिकांश व जरूरी काम हो चुके हैं।


...जो सुविधा थीं, फिलहाल वो भी खत्म
राजकीय मैदान में जब स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का काम शुरू नहीं हुआ था, तब काफी बच्चे खेलने व टहलने आते थे, लेकिन जब से इसका निर्माण हुआ है, तब से यह मैदान पूरी तरह बंद है। यहां पर कोई भी नहीं पहुंच पाता। लोगों ने कहा कि जो पहले सुविधा मिलती थी अब वह भी बंद है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ये हैं सुविधाएं
बैडमिंटन कोर्ट

50 डिजाइनर लैंप वाली लाइटें

हाई मास्ट लाइटें

मैदान में बेंच

सीसी कैमरे

800 मीटर रनिंग ट्रैक
बच्चों के लिए तरह तरह के झूले

ओपन जिम में विभिन्न मशीनें
100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज

एक सेल्फी प्वाइंट


-

वर्जन
स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का काम लगभग पूरा है, जो थोड़ा रह गया वह भी एक दो दिन में करा लिया जाएगा। उद्घाटन के लिए विधायक से समय मांगा है। उनका समय मिलते ही इसका उद्घाटन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-हेमंत सक्सेना, अधिशासी अभियंता, आरईएस

जीआईसी मैदान में तैयार किया गया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें