सिकंदराबाद। अमेठी व देवरी के बीच बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें अमेठी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। देवरी ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 271 रन बनाकर विपक्षी टीम को लक्ष्य दिया। बाद में अमेठी की टीम बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार खिलाड़ी अली खान को दिया गया। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 77 रन और गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए।
प्रबंध समिति के शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार सुबह 10 बजे से देवरी और आरसीबी क्लब सिकंदराबाद की टीमों के मध्य खेला जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक गुप्ता, सोमनाथ शुक्ला, तुषार शुक्ला, हिमांशु सिंह, दीनबंधु राजीव राठौर, बसंत कटियार, सीबू, वलीउल्ला आदि मौजूद रहे।