अमरिया क्षेत्र के गांव सरैंदा पटृी में आयोजित वालीवॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।संवाद
अमरिया (पीलीभीत)। गांव सरैंदा पट्टी में हजरत मस्तान शाह मियां के 158वें सालाना उर्स के मौके पर मस्तान मेमोरियल वॉलीबाॅल टूर्नामेंट में मंगलवार को लीग मैच खेले गए। इसमें देवरिया की टीम ने हरियाणा को 15-7, 17-15 से हराया।
मन्नी क्लब भीरा की टीम ने भोजपुर को 15-12, 15-9 से तो हरियाणा ने पीलीभीत को 15-9, 21-15 से हराया। भोजपुर ने दूसरे मुकाबले में खटीमा की टीम को 15-5, 15-6 से तो संभल की टीम ने हरियाणा को 15-2, 15-8 से हराया। इस दौरान वॉलीबॉल टूर्नामेंट अध्यक्ष इसहाक अंसारी, खालिद खां, मुकतदिर मलिक, मोहम्मद इस्लाम, इस्तिखार अंसारी, फिरोज खां आदि मौजूद रहे। संवाद