फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में धूप ने दिलाई राहत

Mon, 02 Feb 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कोहरे ने एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थम रही है। खासकर हाइवे पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह जिले भर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह की ठंड भी अधिक महसूस की गई। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली और धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। धूप निकलने के बाद बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है। जबकि बुधवार को घने कोहरे को यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें