फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज में डेंगू ने पांव पसारे, एक की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। बांकेगंज सीएचसी क्षेत्र में डेंगू ने पैर पसार दिए हैं। डेंगू के चलते मैलानी गांव में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जांच में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बांकेगंज सीएचसी क्षेत्र में चारों तरफ पसरी गंदगी और जलभराव के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों ने पैर पसार दिए हैं। मैलानी गांव में लालाराम के पुत्र नितिन (23) को करीब एक सप्ताह पहले तेज बुखार आया। उसने बांकेगंज सीएचसी में डेंगू की जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। लगातार बढ़ रही कमजोरी के कारण उसके भाई सूरज ने प्राइवेट पैथोलाॅजी से जब जांच कराई तो उसकी प्लेटलेट्स मात्र 27 हजार निकली। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए। परिजनों के मुताबिक बरेली में हुई जांच में डेंगू होना बताया गया। वहां एक दिन चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार रात नितिन की मौत हो गई। इसके अलावा मैलानी के ही उर्ज खान व शबाना की एलाइजा जांच में डेंगू की पुुष्टि हुई है।
बांकेगंज सीएचसी की ओपीडी में रोज 300 से अधिक बुखार के मरीज आ रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गांवों में न तो एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है, न ही कोई स्वास्थ्य शिविर लगाए हैं। मलेरिया विभाग ने फॉगिंग भी नहीं कराई है। अधीक्षक एसके नरवरिया ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें