फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अभियान सफल कर बिजनौर से लौटे दुधवा के हाथी

विज्ञापन
बिजनौर से  वापस आए दुधवा के पालतू हाथी।
विज्ञापन
बांकेगंज। बिजनौर में तेंदुए के उत्पात से निपटने के लिए दुधवा से भेजी गई मादा हाथी सुलोचना और डायना अभियान सफल कर दुधवा लौट आई हैं। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आराम पर रखा गया है।
विज्ञापन

बिजनौर में चल रहे तेंदुओं के उत्पात पर नियंत्रण पाने के लिए दुधवा से मादा हाथी सुलोचना और डायना को 28 जुलाई को बिजनौर भेजा गया था। जहां ऑपरेशन के दौरान इन हाथियों ने तीन तेंदुओं को रेस्क्यू कराया। जबकि अन्य तेंदुओं को आबादी से खदेड़ कर जंगल में पहुंचा दिया। करीब एक माह तक चले ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली और दुधवा के दाेनों हाथियों को सम्मान सहित विदा किया।
दुधवा लौटने पर पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने दोनों हाथियों का हेल्थ चेकअप किया। लगातार एक महीने तक अभियान में व्यस्त रहने के कारण इन हाथियों को आराम करने के लिए महावतों को निर्देश दिया। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने बताया कि बिजनौर गए दुधवा के मादा हाथी कुशलतापूर्वक अपना अभियान निपटाकर वापस आ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें