लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में बुखार के दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन दोनों का डेंगू वार्ड में इलाज हो रहा है। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है।
तेज बुखार आने पर कस्बा ओयल के मोहल्ला ठठेरन टोला निवासी सुब्बालाल ने 50 वर्षीय पुत्र सुरेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत होने पर मेडिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इसी तरह फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव गंगाबेहड़ निवासी नदीम बुखार पीड़ित 22 वर्षीय पुत्री आरीबा को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। इसे भी मेडिकल महिला वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। लक्षण के आधार पर दोनो की जांच कराने में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। संवाद