फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 21 Jul 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के बल्लीपुर ढकियाना में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। बल्लीपुर के ढकवा गदियाना गांव में करीब तीन किलोमीटर डामर सड़क कई सालों से क्षतिग्रस्त है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर कीचड़ व जलभराव होने के चलते प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दक्षिण प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है, जहां गांव के सैकड़ों बच्चे पढ़ने जाते हैं। वही सड़क पर कीचड़ व पानी भरा रहने से आए दिन बच्चे चोटिल हो रहे हैं। अधिकतर बच्चे कीचड़ और पानी भरे होने की वजह से विद्यालय नहीं जाते है। बच्चों व अध्यापकों को विद्यालय जाने का यही मुख्य मार्ग है। जिस पर कीचड़ व पानी भरे होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर करीब छह वर्षों से कीचड़ व पानी भरा रहता है। मार्ग के किनारे बनी नालियों की सफाई करीब पांच वर्षों से नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान से लेकर डीएम तक को शिकायत की है, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है। यहां शानदार, यासीन, मो हुसैन, नजाकत, रियासुद्दीन, महराब, जमाल, मौला, सब्बीर, सद्दीक, जलालुद्दीन, अब्दुल, फैयाज, तसज्जुक, ईदी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया कि यह मार्ग पतिया बल्लीपुर मार्ग से जुड़ा हुआ है। इसी मार्ग से लेकर ढकवा गदियाना स्थित प्राथमिक विद्यालय तक मार्ग का प्रस्ताव पास हो गया था। गांव में आरसीसी सड़क तथा गांव के बाहर डामर सड़क का प्रस्ताव पास हुआ था। जिसे बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें