फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बच्चों की फीस नहीं बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्राइवेट स्कूल हर साल फीस बढ़ाते रहे हैैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने फीस न बढ़ाने के आदेश दिए हैं। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों को निर्देश जारी कर इस वर्ष फीस में बढ़ोतरी नहीं करने के लिए कहा है। काफी स्कूलों ने अप्रैल, मई और जून की क्वार्टली फीस बढ़ी हुई दर से जमा कराई है, जिन्हें बढ़ी हुई फीस के अंतर को अगली फीस में समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने कहा कि आदेश का अनुपालन कराने के लिए सभी बीईओ को अलर्ट किया गया है और वह ऐसे मामलों में जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें