फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिला विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नई बस्ती उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में जिला विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं और किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में कई गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां करीब 1500 रुपये तक बिल आता था, वहीं अब 6000 से 7000 रुपये तक बिल पहुंच रहा है। प्रीपेड व्यवस्था में अग्रिम भुगतान के बावजूद घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर वर्मा ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या के कारण फोर-जी सिम आधारित मीटर सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारेबाजी की और इसकी प्रतीकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध जताया। पार्टी ने योजना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है।
इस मौके पर आम आदमी छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, मनोज कुमार राज, विवेक अर्कवंशी, अर्पित त्रिपाठी, इमरान रिजवी, राम जीवन कश्यप, हरीश वर्मा और सचिन वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें