फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मांगों पर विचार नहीं किया गया तो छेडे़ंगे आंदोलन’

Thu, 29 Jan 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में दूसरे दिन भी लंबित मांगों को लेकर इंजीनियरों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष एसपी मिश्रा ने कहा कि मांगों पर शीघ्र विचार न किया गया तो 27 फरवरी को विधानसभा का घेराव कर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नसीरुद्दीन मेमोरियल परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बैठक कर लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई। अध्यक्ष जीएस सिंह ने कहा कि राजकीय विभागों के साथ विभिन्न निगमों एवं परिषदों के जेई आंदोलन में भागीदारी कर रहे हैं। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन के नेताओं को वार्ता का समय देकर भी उसे स्थगित कर दिया गया। 4200 के स्थान पर 4800 ग्रेड पे न दिया जाना डिप्लोमा इंजीनियर्स की प्रमुख मांगों में शामिल है। धरने में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नलकूप विभाग, जल निगम, लघु सिंचाई, जिला पंचायत आदि के अवर अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें