पलिया तहसील सभागार में बैठक करते आपदा मित्र। संवाद
पलियाकलां। आपदा मित्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार के आह्वान पर सोमवार को तहसील पलिया सभागार में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा मित्रों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष धनीराम राज ने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले आपदा मित्रों को सरकार की ओर से पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। संगठन ने मांग की कि ड्यूटी के दौरान मिलने वाली बीमा राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाए।
आपदा मित्रों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं से जोड़ते हुए आपदा कर्मचारी घोषित करने की मांग भी उठाई गई। बैठक में प्रशिक्षित आपदा मित्रों को उनके कार्य दिवसों का भुगतान समय से किए जाने पर भी जोर दिया गया।
संगठन के विस्तार और स्थानीय स्तर पर कार्यों को गति देने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमोद कुमार यादव, संजीव यादव, राजकुमार पाल, रजनेश कुमार, रामचंद्र गिरि, बादल यादव समेत कई आपदा मित्र मौजूद रहे।