पलियाकलां। ग्राम टेहरा शहरी निवासी सूरज धानुक के लापता होने के मामले में उसका पता लगाने और वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
पार्टी की आरती राय और सूरज धानुक की पत्नी गुड़िया ने कहा कि जब तक वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वह अपने परिवार के साथ तहसील में धरने पर बैठी रहेंगी। संवाद