फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान पंचायत में की 14 दिन में गन्ना भुगतान की मांग

Thu, 30 Oct 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के प्रांगण में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की किसान पंचायत हुई। इसमें नवीन पेराई सत्र में 14 दिन में भुगतान करने का शपथ पत्र देने की मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि बजाज चीनी मिल का गन्ना भुगतान न होने से किसान बहुत परेशान है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने से पहले यूनिट हेड गन्ना समिति के सचिव को 14 दिन में गन्ना भुगतान करने के लिए नोटेरियल शपथ पत्र दें। इसके बाद ही चीनी मिल चलाएं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पराली को जलाने के बजाय ठिकाने लगाने के लिए सरकार व्यवस्था करे। इसके बाद किसान पंचायत में पहुंचे एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार भीम चंद और
गन्ना समिति के सचिव बलवंत चौधरी तथा बजाज मिल के गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा, डेलीगेट अनिल कुमार, शिवदयाल वर्मा, श्याम किशोर बृज किशोर, राधे श्याम, परमेश्वर दीन नत्थूलाल, जीवन लाल,गुरू प्रसाद और नरायन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें