फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ी, सबसे अधिक बिक रहा काजू और मखाना

Wed, 19 Nov 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहम्मद फहीम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शादी के सीजन में ड्राई फ्रूट की मांग तेजी से बढ़ गई है। सबसे अधिक बिक्री काजू और मखाने की हो रही है। इन दिनों विवाह समारोहों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, इसका सीधा असर बाजारों में दिख रहा है। मिठाइयों, डिशेज और गिफ्ट पैकिंग में ड्राई फ्रूट का उपयोग बढ़ने से थोक और खुदरा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह में काजू और मखाने की बिक्री में सबसे अधिक उछाल देखा गया है। काजू के विभिन्न ग्रेड और मखाने की अलग-अलग क्वालिटियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा बादाम, अखरोट और पिस्ता की खरीद भी बढ़ी है, लेकिन काजू-मखाना अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि शादी-ब्याह में ड्राई फ्रूट परोसने और गिफ्ट पैक में शामिल करने की परंपरा बढ़ने से यह रुझान आगे भी जारी रहेगा।



शादी-ब्याह में ड्राई फ्रूट को शगुन और सम्मान के रूप में देने का चलन तेजी से बढ़ा है, जिससे बाजार में इनकी खपत लगातार बढ़ी हुई है।
- मोहम्मद फहीम, दुकानदार


शादियों में खान पान में सबसे अधिक काजू और मखाने का इस्तेमाल होता है इसलिए इनकी मांग बढ़ जाती है। बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसी अन्य किस्मों की खरीदारी भी अच्छी हो रही है।
विज्ञापन

- शहंशाह अली, व्यापारी


अगर ठंड इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में मेवा कारोबार में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सीजन आगे बढ़ने के साथ मांग और बढ़ेगी।
- प्रतीक गुप्ता


गिफ्ट पैक में भी ड्राई फ्रूट का चलन बढ़ गया है इसलिए भी मांग बढ़ी है। हर तरह का मेवा बिक रहा है लेकिन काजू और मखाना अभी भी ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

- सक्षम गुप्ता, व्यापारी

यह हैं बाजार के भाव...



बादाम - 800-1000 रुपये



काजू साबुत - 800-900 रुपये



काजू टुकड़ा -600-800 रुपये



किशमिश - 300-500 रुपये



अखरोट साबुत - 400-600 रुपये



अखरोट गिरी -850-1200 रुपये



अंजीर - 900- 1000 रुपये



मखाना -1000-1400 रुपये



नारियल गोला -300-400 रुपये



खजूर -200- 1600 रुपये

मोहम्मद फहीम

मोहम्मद फहीम

मोहम्मद फहीम

मोहम्मद फहीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें