फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्राम, जिला व क्षेत्र पंचायत का परिसीमन जारी

Tue, 29 Jul 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव से पहले ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों का वार्ड परिसीमन कराया जा रहा है। इसका अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। दो अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद अगर कोई संशोधन होगा तो उसको कर अंतिम प्रकाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भीरा नगर पंचायत बनने पर करीब 20 हजार की आबादी शामिल हुई है और बीडीसी के आठ वार्ड कम हुए हैं। धौरहरा के जुगनूपुर की पांच हजार से ज्यादा की आबादी नगर पंचायत में शामिल होने के बाद नया परिसीमन किया गया है।
धौरहरा के जुगनूपुर की आबादी 3592 है। यहां 15 नए वार्ड बनाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत के परिसीमन में धौरहरा में पांच वार्ड कम किए गए हैं। इसके अलावा धौरहरा के एक जिला पंचायत सदस्य वार्ड के कुछ गांव दूसरे वार्ड में शामिल किए गए हैं। बिजुआ में जिला पंचायत के पांच वार्डों पर इस परिसीमन का असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि दो अगस्त तक ब्लाॅक, जिला पंचायत या डीपीआरओ कार्यालय में आपत्तियों को दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें