हिंसा के दौरान जिन चार किसानों के ऊपर 302 का मुकदमा दर्ज हुआ था, वह मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आने वाले पांच मई से लेकर सात मई के बीच होम सेक्रेट्री के साथ मीटिंग तय करने का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है।
तिकुनिया कांड मामले में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम और एसपी से मुलाकात की और विभिन्न मांगें रखीं। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसान पक्ष के आरोपियों को जेल से छोड़े जाने और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के विरुद्ध धारा-120 बी के तहत कार्रवाई करने को लेकर चर्चा की। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हाथीपुर मोहल्ला के गुरुद्वारा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि तिकुनिया हिंसा के दौरान कई किसान घायल हुए थे, जिनका तय किया गया मुआवजा अभी तक उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
हिंसा के दौरान जिन चार किसानों के ऊपर 302 का मुकदमा दर्ज हुआ था, वह मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आने वाले पांच मई से लेकर सात मई के बीच होम सेक्रेट्री के साथ मीटिंग तय करने का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है। मीटिंग के दौरान यदि होम सेक्रेट्री उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं, तो आने वाली 12 मई को लखीमपुर खीरी में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हरियाण व पंजाब के किसान नेता मौजूद रहे।