फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रुपये निकालने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। रिश्तेदार के साथ जिला सहकारी बैंक शाखा में रुपये निकालने आए एक युवक की अचानक मौत हो गई। इससे बैंक में हड़ंकप मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव को घर ले गए।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी सरताज (42) सोमवार को अपने रिश्तेदार सगीर के साथ सिकंद्राबाद स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में रुपये निकालने आया था। निकासी फार्म जमाकर सरताज बैंक के बाहर बैठ गया, जबकि सगीर बैंक के अंदर खड़ा। इसके बाद जब कैशियर ने पुकार लगाई तो सगीर बैंक के बाहर आया तो देखा कि सरताज बेसुध हालत में पड़ा था। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में सगीर उसे एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने सरताज को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। घर वालों ने मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव घर ले आए। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। संवाद
कार पेड़ से टकराई, चालक घायल
ममरी। लखीमपुर से वापस लौट रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कैमा निवासी अवनीश वर्मा उर्फ पिंटू की कार कस्बे के उत्तर गोला मोहम्मदी रोड पर असंतुलित होकर रोड के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार अवनीश वर्मा(27) गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने घायल अवनीश को सीएचसी गोला में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन

चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पसगवां। कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद कर दो आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम बनकागांव निवासी रमेश पाल की बाइक घर से चोरी हो गई थी। उचौलिया चौकी पर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद कर उचौलिया निवासी राजेश और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें